Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी : किशोर साव बने जोरदाग मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष, 2 से 16 जून तक मंडा पूजा

दो जून से मंडा पूजा शुरू, 16 जून को बनस झूले के साथ समापन संरक्षण और कार्यकारिणी समिति गठित Keredari : केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में मंडा पूजा को लेकर शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को समाजसेवी शिवदेव प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसका संचालन रामकुमार साव ने किया. बैठक में मंडा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही कुछ दिन पहले गांव में बने ट्रस्ट को भंग किया गया. फिर मंडा पूजा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कमेटी गठित की गई. इसमें अध्यक्ष किशोर साव, उपाध्यक्ष अमित कुमार माली, सचिव कालो राम, उपसचिव प्रेम साव, कोषाध्यक्ष तुलसी साव और मीडिया प्रभारी ज्ञान रंजन पासवान को बनाया गया. इसे भी पढ़ें :SBI">https://lagatar.in/sbi-dispels-doubts-banks-will-not-ask-for-any-id-proof-nor-will-they-have-to-fill-any-form-to-exchange-2000-notes/">SBI

ने संशय दूर किया, 2000 के नोट बदलने के लिए बैंक कोई भी आईडी प्रूफ नहीं मांगेंगे, न कोई फॉर्म भरना होगा

विभिन्न पदों के लिए इनका हुआ चयन

वहीं संरक्षक प्रमुख सुनीता देवी, प्रेम रंजन पासवान, शिवदेव प्रसाद सोनी, जागेश्वर साव, कुलदीप साव, बैजनाथ रजक, सुरेश रजक, रूपलाल साव, राम कुमार साव, संजय साव प्रदीप साव, अखिलेश पासवान, कन्हैया माली, चोहन राम, दिनेश महतो और बरजू महतो को बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में दिलीप साव, रूपलाल साव, कैलाश साव, चंद्रिका साव, संतोष साव, प्रेम साव, खुदन साव, उदय पासवान, अशोक साहू, सिकंदर गंझू, कुलदीप साव, गिरधारी साव और दुखन पासवान रखे गए. मंडा पूजा की शुरुआत दो जून से डागर के साथ होगा. 15 जून को मेला व रात में रंगारंग ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा. 16 जून की अहले सुबह बनस झूला के साथ मेले का समापन होगा. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-farmers-are-earning-from-seeds-and-fruits-of-sakhua/">बोकारो

थर्मल : सखुआ के बीज और फल से किसान कर रहे आमदनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही