Search

 
 
 

केरेडारी : रेलवे में काम करने पहुंची प्रवासी महिला मजदूर की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत

 

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

Keredari (Hazaribagh) : केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले रेलवे में कार्य करने पहुंची प्रवासी महिला मजदूर की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. मृतक महिला मीरा कोल मध्यप्रदेश के सतना जिला बिटारी रामनगर की रहने वाली है. घटना 8 मार्च के देर रात की है. महिला की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना के उपरांत वीवी इंफ्रा के सुपर वाइजर ने केरेडारी थाना को सूचना दी. केरेडारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. वहीं वीवी इंफ्रा के कर्मियों ने महिला के शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया. वीवी इंफ्रा के कर्मी ने बताया कि बीते रात में महिला को पेट दर्द की शिकायत हुई थी. जिसके बाद महिला को दवा दी गई. कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई. मीरा की मौत पर पिता ने कहा कि बेटी कभी इस तरह से बीमार नहीं पड़ी. मौत के 6 घंटे बाद कंपनी के कर्मी ने फोन पर बेटी की मौत की सूचना दी. बेटी की मौत पर पिता ने स्थानीय पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है. वहीं पतरातू से टोरी तीसरी लाइन में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने कॉन्ट्रैक्टर व सब कॉन्ट्रैक्टर कंपनी पर मजदूरों को कोई सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया है. मजदूरों ने कहा कि अगर कंपनी के द्वारा मृतक का समय पर इलाज कराया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pm-modi-will-inaugurate-the-light-house-project-tomorrow-corporation-officials-took-stock-of-the-preparations/">रांचीः

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही