Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी : विधायक अंबा प्रसाद ने बुंडू पंचायत की विकास योजनाओं की अनुशंसा की

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh :  केरेडारी प्रखंड की सुदूरवर्ती पंचायत बुंडू की कई विकास योजनाओं की अनुशंसा विधायक अंबा प्रसाद ने विधायक मद से की. आज रविवार को झारखंड प्रदेश इंटक के सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने बुंडू पंचायत के कांग्रेस पदाधिकारियों व ग्रामीणों को अनुशंसा पत्र सौंपा.

बैठक में ग्रामीणों ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रस्ताव दिये थे

बता दें कि पिछले दिनों अंकित राज ने बुंडू पंचायत में बैठक की थी. बैठक में ग्रामीणों ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रस्ताव दिये थे. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाओं के विकास कार्य के लिए विधायक मद से अनुशंसा की गयी. जिन योजनाओं की अनुशंसा की गयी, उसमें बुंडू पंचायत में विधायक मद से ग्राम खपिया की कटाही नदी में शमशान शेड का निर्माण, किरीगढ़ा में प्रदीप महतो के घर से मनेश्वर महतो के घर तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी,बुंडू में बधुता रोड मदन करमाली के घर से पुलिया तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी, ग्राम बटुका में रामचंद्र उरांव के घर के सामने आम पेड़ के पास पुलिया निर्माण व बुंडू में जमेश्वर गंझु के घर से वीरेंद्र प्रसाद साव के घर तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी पथ निर्माण होगा.

पंचायतों में कोर कमेटी का गठन कर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है

मौके पर मौजूद अंकित राज ने कहा कि कोर कमेटी में आये प्रस्ताव पर सभी कार्यों का निष्पादन तेजी से किया जा रहा है, प्रखंड की सभी पंचायतों में कोर कमेटी का गठन कर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, बुंडू पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार तुरी, बुंडू पंचायत अध्यक्ष मोहन करमाली, सलगा पंचायत अध्यक्ष अर्जुन साव, मुकेश ठाकुर, वार्ड सदस्य जितेंद्र राम, सूरज कुमार तुरी, राजेश करमाली, सूरज गंझु, जितेंद्र राम, धनंजय कुमार राम, धीरेंद्र साव मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही