Search

 
 
 

केरेडारी: स्वतंत्रता दिवस पर उलझे दो गांवों के लोग, दूसरे स्थल पर हुआ झंडोत्तोलन

 
Keredari : केरेडारी में स्वतंत्रता दिवस पर दो गांवों के लोग उलझ गए. दरअसल सिझवा गांव में सीसीएल चंद्रगुप्त का 15 दिन पहले ऑफिस खोलने के लिए कुछ लोग एकत्रित हुए थे. कमरे के बाहर बोर्ड लगाया गया था. स्व. गन्नू पासवान की पत्नी ने सीसीएल चंद्रगुप्त को किराए के रूप में कमरा दे रखा था. इसी दौरान 15 अगस्त को वहां झंडोत्तोलन होना था. सभी पचड़ा के कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और कार्यालय खोले जाने का विरोध करने लगे. आरोप है कि मकान मालकिन राजकुमारी और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई. वहां मौजूद कुर्सी, टेबल और इलेक्ट्रॉनिक बाजे को तोड़ दिया गया. बताया जाता है कि ग्रामीण सीसीएल चंद्रगुप्त का कार्यालय सिझवा में नहीं खोल पचड़ा में खोलने की मांग कर रहे थे. इसी विवाद के कारण झंडोत्तोलन दूसरे स्थल पर हुआ. दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात कही गई है. इधर कंपनी के जीएम का कहना है कि ऐसी जगह पर कार्यालय खोला गया है, जहां दोनों गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा हो. इस मामले पर पंचायत भी चल रही है. इसे भी पढ़ें -शहला">https://lagatar.in/change-of-heart-of-shehla-rashid-praised-pm-modis-policies-on-jammu-and-kashmir-said-human-rights-records-are-continuously-improving/">शहला

रशीद का हृदय परिवर्तन, जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी की नीतियों की तारीफ की, कहा, मानवाधिकार रिकॉर्ड लगातार सुधर रहे हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही