Search

 
 
 

केरेडारी : सड़क, शौचालय, यात्री शेड, जलमीनार, सबके सब बेकार

 
केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में मूलभूत सुविधाएं बदहाल Gyan Kumar Keredari : हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में मूलभूत सुविधाएं बदहाल है. सड़क, शौचालय, यात्री शेड, जलमीनार, सबके सब बेकार पड़े हैं. जनता के उपयोग के लायक कुछ भी ठीक हालत में नहीं है. बंद शौचालय का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है. शौचालय में पानी की भी व्यवस्था नहीं है. ऐसे में खासकर महिलाओं को प्रखंड कार्यालय आना भारी पड़ जाता है. मनरेगा योजना से निर्मित यात्री शेड भी छत ढलाई के बाद अधूरा पड़ा है. यात्री शेड के सामने ही प्रखंड कार्यालय आने वाले अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के वाहन खड़े रहते हैं. लेकिन किसी का निगाह अधूरे यात्री शेड पर नहीं पड़ती है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-high-court-also-showed-mirror-to-rahul-gandhi-raghuvar-das/">रांचीः

राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट ने भी दिखाया आइना- रघुवर दास
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/RRR.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

न पानी की सुविधा, न सड़क की : रामकुमार साव

केरेडारी के रामकुमार साव कहते हैं कि प्रखंड परिसर में निर्मित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से निर्मित जल मीनार की क्षमता 22 हजार 500 लीटर की है. लेकिन पानी की आपूर्ति ही यहां से नहीं होती है. एफसीआई गोदाम जाने वाली सड़क बारिश में इस कदर बदहाल है कि उधर से पैदल आजा-जाना दूभर है. इधर से हर रोज सैकड़ों लोगों की आवाजाही है. पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील है. इसकी मरम्मत के लिए किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/BBBB-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को पहल करने की जरूरत : बैजनाथ महतो

बैजनाथ महतो कहते हैं कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को नागरिक सुविधा का ख्याल रखना चाहिए. योजनाओं को दुरुस्त करने की पहल करने की जरूरत है. मरम्मत के अभाव में इतनी योजनाएं बदहाली के कगार पर हैं. इस पर ध्यान देने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-three-youths-died-in-a-collision-between-two-bikes/">देवघर

: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/AAAA-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी भी करते हैं परेशानियों का जिक्र

केरेडारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा बताते हैं कि अच्छी सड़क नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है. एक वर्ष से एनटीपीसी को पत्र लिखकर दे रहे हैं, लेकिन आज तक यह सड़क नहीं बन पायी. इससे अनाज ले जाने और उपभोक्ताओं को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SSSS-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सुविधाएं बहाल करने का प्रयास जारी है : प्रमुख

केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी कहती हैं कि प्रखंड की सारी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य किया जा रहा है. सभी सुविधाओं के लिए प्रयास किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/KKKK-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही