Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केसरी चैप्टर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल,10वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

Lagatardesk : अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म `केसरी चैप्टर 2` न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के नौ दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 93.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 57.79 करोड़ रुपये पहुंच गया है.अब सबकी निगाहें फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं.   अक्षय कुमार स्टारर फिल्म `केसरी चैप्टर 2` ने शानदार ओपनिंग करते हुए पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का कलेक्शन 46.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं आठवें दिन तक फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था   "> 10 दिनों के घरेलू कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मीडिया ट्रैकर सैकनिल्क के मु्ताबिक करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित `केसरी चैप्टर 2` ने दूसरे शनिवार (9 दिन) तक दुनिया भर में लगभग 93.50 करोड़ की कमाई की और रविवार को फिल्म 10 करोड़ से अधिक की कमाई करने की उम्मीद कर रही है . जिससे 10 दिनों में इसकी कुल कमाई 100 करोड़ से अधिक हो जाएगी. भारत में इस फिल्म की कमाई दिन के आखिरी तक 78 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है.   अक्षय कुमार की साल की दूसरी सौ करोड़ी फिल्म : केसरी चैप्टर 2` अक्षय की दूसरी बैक-टू-बैक फिल्म है जिसने दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले स्काई फोर्स ने गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होकर 150 करोड़ की कमाई की थी और यह एक अच्छी सफलता साबित हुई थी. उम्मीद है कि यह नई फिल्म जल्द ही स्काई फोर्स को भी पीछे छोड़ देगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही