Ranchi : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि हमने हमेशा झारखंडियों के हितों की बात की है. इस चुनावी समर को जीतने के लिए झारखंड में विपक्ष द्वारा धन कुबेरों की फौज उतारी जा रही है. ऐसे व्यापारियों से सावधान रहने की जरूरत है. वे शनिवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, पिछली भाजपा सरकार ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन का सौदा करने वालों के हित साधने के लिए भूमि सुधार कानून में बदलाव किया. लैंड बैंक की स्थापना की. झारखंड में स्थापित पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली दी जाती है और बकाया के नाम पर झारखंड की बिजली काटी जाती है, ऐसे वोटो के सौदागरों को झारखंड से खदेड़ना होगा.
केशव महतो कमलेश ने कहा, झारखंड में विपक्ष उतार रहा धनकुबेरों की फौज
Last Updated: Oct 05, 2024 12:00 AM (IST)