Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यश के बर्थडे पर KGF चैप्टर 2 का पोस्टर रिलीज, ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा #HBDRockingStarYash

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और केटीएफ स्टार यश का आज बर्थडे है. इस खास मौके पर उनके फैंस के लिए खुशखबरी है. दरअसल यश की अपकमिंग फिल्म KGF चैप्टर 2 का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. ‘केजीएफ’ मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने यश को बर्थडे की बधाई भी दी है.

प्रशांत नील ने पोस्टर शेयर कर दी एक्टर को बधाई

फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि आगे खतरा है. जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरे रॉकी. मैं इस मॉन्स्टर से पूरी दुनिया का परिचय कराने का इंतजार नहीं कर पा रहा. मालूम हो कि इस फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म 14 अप्रैल को ही रिलीज होगी. https://twitter.com/prashanth_neel/status/1479656605947998208

ट्विटर टॉप पर ट्रेड कर रहे यश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/kgf.jpg"

alt="" width="900" height="506" /> बता दें कि केजीएफ स्टार यश का नाम लोगों के जहन में उसी दिन से बसा हुआ है. जब उनकी फिल्म केजीएफ रिलीज हुई थी. इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि आज भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के दिलों में बसा हुआ है.  इसका पता इसी बात से चल रहा है कि उनके बर्थडे के दिन #HBDRockingStarYash  ट्विटर में टॉप ट्रेंड में हैं. वहीं #KGFChapter2 चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसे भी पढ़े : वाराणसी">https://lagatar.in/posters-on-ganga-ghats-of-varanasi-entry-of-non-hindus-prohibited-vhp-and-bajrang-dal-said-we-did-not-put/">वाराणसी

के गंगा घाटों पर पोस्टर, गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित, विहिप और बजरंग दल ने कहा, हमने नहीं लगाये

पिछले एक साल से फैंस को है फिल्म इंतजार

‘केजीएफ : चैप्टर 2’ में यश के अलावा, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और रामचंद्र राजू भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है. ये तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज की जायेगी. हिंदी में इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट रिप्रेजेंट करने वाली है. इस फिल्म की रिलीज का इंतजार पिछले एक साल से हो रहा है. अब कोरोना के हालात पर इसकी रिलीज निर्भर है. इसे भी पढ़े : 14">https://lagatar.in/naxalites-set-14-vehicles-on-fire-two-came-riding-in-bolero/">14

वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, दो बोलेरो में सवार होकर आये थे नक्सली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही