Search

 
 
 

खादी मेला संपन्न, समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

 
Ranchi :  रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 दिसंबर से चल रहा राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का समापन रविवार को हो गया. समापन समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं ग्रामीण विकास विभाग और सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस राष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में आकर प्रसन्नता हुई है. राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के हर पहलुओं को समेटे उनकी तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन पर आधारित गांधी संग्रहालय बनाया गया. यह संग्रहालय महात्मा गांधी के विचार और उनका खादी के प्रति लगाव को दिखाता है. महोत्सव में खादी आधारित बापू के सिद्धांत एवं उद्देश्य के अनुरूप स्वरोजगार एवं स्वावलंबन तथा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण झलकती है. यह महोत्सव देशभर के बुनकरों, कारीगरों व हस्तशिल्पियों के उत्पाद को मंच देता है. इस महोत्सव से उनकी एक विशिष्ट पहचान बनी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/whatsapp-image-2023_01_08-at-19.00.38_632.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" />

इस साल मेले में रिकार्ड भीड़ के साथ रिकार्ड कमाई

इस साल खादी महोत्सव में 8 सेक्शन में 320 स्टॉल लगाए गए थे. 100 से अधिक स्टॉल पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. बताया गया कि 5 जनवरी तक इस मेले में लगभग 3 करोड़ रुपये की बिक्री हो चुकी थी. झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ रखाल चंद्र बेसरा ने बताया कि 5 जनवरी 2023 तक महोत्सव में सरकारी स्टॉल,ओपन एरिया और फूड कोर्ट छोड़कर यह कमाई हुई थी. इस साल मेले में रिकार्ड भीड़ देखी गयी. मालूम हो कि पिछले कुछ सालों से कोरोना के कारण महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/announcement-of-jharkhand-jdu-will-contest-elections-on-respectable-seats/">झारखंड

जदयू का ऐलानः सम्मानजनक सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही