Search

 
 
 

खगड़िया : बारातियों से भरी कार व ट्रैक्टर में टक्कर, तीन बच्चे समेत सात लोगों की मौत

 
Khagaria :  बिहार के खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जिले के पसराहा एनएच 31 के पास  बारातियों से भरी एक कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में कार में सवार तीन बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं चार लोगों के घायल होने की खबर है.  घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

ठुट्टी मोहनपुर से मड़ैया बिठला गांव लौट रही थी बारात

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारातियों से भरी कार चौथम प्रखंड इलाके के ठुट्टी मोहनपुर से मड़ैया बिठला गांव लौट रहे थे. इसी दौरान NH-31 पर ट्रैक्टर ने बारातियों से भरी एक कार को टक्कर मार दी. जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. लोगों ने नजदीकी थाना को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही