Search

 
 
 

खगड़िया : लालची माता- पिता ने 7 साल की बेटी का विवाह 45 साल के विधुर से करायी

 

Khagaria : लालची माता- पिता ने अपनी 7 साल की मासूम का विवाह एक 45 साल के विधुर से करा दिया. यह मामला बिहार के खगड़िया जिले के भरतखण्ड सहायक थाना का है. जहां आज भी बाल विवाह किया जा रहा है. पूरे मामले का खुलासा वीडियो वायरल होने के बाद हुआ. जहां चंद पैसों के लिए माता –पिता ने अपनी बच्ची की मासूमियत छीन ली.

वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लालची माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया.जब कि दूल्हा समेत 3 आरोप फरार बताये जा रहे है.
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मार्च है. 11 मार्च को शिवरात्रि का मेला के बहाने बच्ची को कन्हैयाचक ठाकुरबाड़ी ले जाया गया. जहां रात के अंधेरे में बच्ची की शादी 45 साल के व्यक्ति से करा दी. शादी के समय बच्ची सोते रही, लेकिन लालची माता-पिता का दिल तक नहीं पिघला. 45 वर्षीय के सुशील की शादी पहले हो चुकी है. उसकी पत्नी की किसी हादसे में मौत हो गयी है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सुशील की जल्द गिरफ्तारी करके कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे है. वहीं पुलिस का कहना है कि फरार तीनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है. जल्द ही फरार दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

3 आरोपी फरार बताये जा रहे

इस मामले में माता- पिता, दूल्हे समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जिसमें से माता- पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जब दूल्हे समेत 3 लोग मौके से फरार बताये जा रहे है. पुलिस ने बच्ची को मुक्त करा लिया है. यह मामला खगड़िया जिले के भरतखण्ड सहायक थाना इलाके की बतायी जा रही है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही