Search

खगड़िया: तीन बेटियों, पत्नी की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khagaria: बिहार के खगड़िया जिला से बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग सहित तीन बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी. फिर खुद फांसी लगा ली. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बुधवार को मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना एकनिया गांव में रात करीब डेढ़ बजे हुई. उन्होंने कहा कि मुन्ना यादव ने पहले अपनी पत्नी पूजा देवी और फिर अपनी तीन बेटियों- सुमन, आंचल, और रौशनी कुमारी को धारदार हथियार से मार डाला. उन्होंने बताया कि इसके बाद, उसने अपने दो बेटों को मारने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे.
घटना को अंजाम देने के बाद व्यक्ति ने अपने घर के बाहर एक पेड़ से फांसी लगा ली. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुन्ना यादव  के दोनों बेटों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा ‘‘ मुन्ना यादव के दोनों बेटों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को देर रात करीब डेढ़ बजे हुई.’’ उन्होंने कहा, "घटना के कारणों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-vasundhara-raje-scindia-attends-baba-darbar-worships/">देवघर

: वसुंधरा राजे सिंधिया ने बाबा दरबार में लगाई हाज़िरी, की पूजा अर्चना
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp