Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खगड़िया :  SFC के असिस्टेंट गोदाम मैनेजर को निगरानी टीम ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Khagadiya : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी टीम ने राज्य खाद्य निगम (SFC) के असिस्टेंट गोदाम मैनेजर (AGM) मो राशिद रजा को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है. मो राशिद रजा हाइटेक एग्रो उड़ान लिमिटेड के मील संचालक संतोष कुमार से एक लाख पांच हजार घूस ले रहा था. तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा. मो राशिद रजा की गिरफ्तारी चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित किराये के मकान से हुई है.

गुणवत्ता की कमी बताकर चावल खरीदने के लिए घूस मांग रहा था AGM

जानकारी के अनुसार, मो राशिद रजा हाइटेक एग्रो उड़ान लिमिटेड के मील संचालक संतोष कुमार से चावल की गुणवत्ता की कमी बताकर उसे खरीदने के एवज में तीस हजार रुपये प्रति ट्रक घूस मांग रहा था. जिसकी शिकायत संतोष कुमार ने निगरानी विभाग में की थी. शिकायत की पुष्टि करने के बाद निगरानी विभाग की टीम मो राशिद रजा के घर पहुंची और उसे एक लाख पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही