Search

 
 
 

खगड़िया : पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो सगी बहनों की मौत

 
  • मवेशी के लिए घास काटने गयी दोनों बहनें गड्ढे में डूब गयीं
Khagaria :  बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत के शिशवा बहियार में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी. दोनों बहनें पिरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी सुभाष यादव की बेटी प्रिया (12 वर्षीय) और प्रीति कुमारी (10 वर्षीय) के रूप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंपा. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रिया और प्रीति मवेशी के लिए घास काटने शिशवा बहियार गयी थी. इसी क्रम में छोटी बहन प्रीति पानी भरे गड्ढे में गिर गयी.  इसके बाद बड़ी बहन प्रिया भी अपनी बहन को बचाने के लिए गड्ढे में कूद गयी. जहां दम घुटने से दोनों की मौत हो गयी. घटना के समय उसकी मां अपने मायके में थी. वहीं पिता भि किसी काम से खगड़िया बाजार गये थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही