Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खगड़िया : अनियंत्रित स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिरी, तीन की मौत

Khagaria : बिहार के खगड़िया में बारात से लौट रही स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी. गड्ढे में पानी भरे होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. मृतकों की पहचान संतोष पांडे, अन्नु कुमार और दीपक पाठक के रुप में हुई है. संतोष पांडे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाधी गांव के रहने वाले वाले थे. जबकि अन्नु कुमार सिंघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव, दीपक पाठक विनोद पुर गांव के रहने वाले थे. इसे भी पढ़ें - NIA">https://lagatar.in/nia-requests-jharkhand-police-to-send-inspector-and-sub-inspector-on-deputation/">NIA

ने झारखंड पुलिस से इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का किया अनुरोध

बेगूसराय पहुंचते ही तीनों की मौत हो गई

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूबी स्कॉर्पियो को निकाला गया. सवार लोगों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इन लोगों की हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. बेगूसराय पहुंचते ही तीनों की मौत हो गई.

 ये सभी पनहांस गांव से बारात में शामिल होने खगड़िया पहुंचे थे 

जिसके बाद कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि सभी लोग बेगूसराय के पनहांस गांव से बारात में शामिल होने खगड़िया पहुंचे थे और वहां से लौटने के दौरान हादसे के शिकार हो गये. बताया जा रहा है टर्न लेने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पानी भरे गड्डे में गिर गई. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-order-will-affect-home-guard-restoration-in-godda-know-what-hc-said-on-the-selection-process/">हाईकोर्ट

के आदेश से प्रभावित होगी गोड्डा में होम गार्ड बहाली, जानें HC ने चयन प्रक्रिया पर क्या कहा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही