Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Advertisement
Advertisement
Ranchi: विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना बुधवार की देर शाम मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मायापुर में हुई. बाइकसवार अपराधियों ने विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

दुकान बंद कर घर आ रहे थे सोनी, अपराधियों ने किया हमला

विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी का मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित लपरा में दुकान है. बुधवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइकसवार अपराधियों ने मायापुर के पास उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा मुकेश सोनी को हॉस्पिटल भेजा गया. जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें- JPSC">https://lagatar.in/jpsc-exam-disturbances-bjps-delegate-met-the-governor-demanding-cbi-inquiry/">JPSC

परीक्षा गड़बड़ी मामला, CBI जांच की मांग को लेकर राज्यपाल से मिला बीजेपी का डेलिगेट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही