Search

 
 
 

खलारीः पेयजलापूर्ति संयंत्र का काम रोका, की तोड़फोड़

 
Ranchi: खलारी प्रखंड के पुरानी राय में निर्माणाधीन पेयजलापूर्ति संयंत्र का काम लोगॉं ने बुधवार को रोक दिया. साथ ही इस संयंत्र में तोड़फोड़ भी गई. बुधवार दोपहर बमने पंचायत मुखिया शिवनाथ मुंडा के नेतृत्व में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत निर्माण किए जा रहे संयंत्र का काम रोक दिया गया. मुखिया शिवनाथ मुंडा ने कहा कि निर्माणाधीन स्थल पर बरसों से जितिया-जतरा रामनवमी सहित अन्य त्योहारों बनाये जाते हैं. इसे पढ़ें- निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-chhavi-ranjan-withdraws-petition-from-high-court/">निलंबित

IAS छवि रंजन ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका
इधर निर्माणाधीन स्थल का काम रोके जाने पर खलारी अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे पेयजलापूर्ति का काम राय पंचायत के प्लॉट नंबर 2154 में कराया जाना है, जबकि इसका निर्माण बमने पंचायत के प्लॉट नंबर तीन पर काम कराया जा रहा है जो गलत है. इधर इस निर्माण के विरोध स्वरूप  बमने पंचायत के ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अंचलाधिकारी को सौंपा. ग्रामीणों के भारी विरोध को लेकर उप विकास आयुक्त रांची द्वारा शुक्रवार को निर्माणाधीन संयंत्र स्थल का निरीक्षण कराया जाना है. इसे भी पढ़ें- शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-is-saying-election-commission-ed-cbi-are-being-misused-this-is-a-serious-matter-sanjay-raut/">शरद

पवार कह रहे हैं, चुनाव आयोग, ED-CBI का हो रहा दुरुपयोग, यह गंभीर बात है : संजय राउत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही