Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खण्डामौदा: पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में प्रतिभा का संगम, मिला मेडल-प्रशस्ति पत्र

पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, खण्डामौदा के परिसर में उत्साह और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला. जहां सांस्कृतिक, शैक्षणिक, स्पोर्ट्स-डे के साथ-साथ 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, खण्डामौदा के परिसर में उत्साह और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला. जहां सांस्कृतिक, शैक्षणिक और स्पोर्ट्स के साथ-साथ 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति दी.


खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाने वाले विजेताओं और शैक्षणिक क्षेत्र में अव्वल आने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष दीनानाथ महतो और प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया.


इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके भविष्य के लिए अनिवार्य है. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मृणाल कांति घोष, पुरनेन्दु हांसदा, शांति रानी मुंडा, बिस्वरूप सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों और SMC सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही