Search

 
 
 

आद्रा - हटिया के बीच रद्द रहेगी खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन

 
Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. जिसके कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 22, 24 27 अगस्त को ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर - हटिया- खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा - हटिया के बीच रद्द रहेगा. 21 , 23 एवं 26 अगस्त को ट्रेन संख्या 18036 हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी. 25 अगस्त को 2 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी. 21 , 23 , 24 , 26 एवं 27 अगस्त को ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर- हटिया एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग चांडिल -मुरी होकर चलेगी.

हटिया-पुरी परिवर्तित मार्ग से चलेगी

संबलपुर मंडल में ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है, जिसके कारण उस रूट से होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 18451 हटिया - पुरी एक्सप्रेस 19 अगस्त से 23 अगस्त तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सरला - संबलपुर सिटी होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 18452 पूरी - हटिया एक्सप्रेस 19 अगस्त से 23 अगस्त तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग संबलपुर सिटी -सरला होकर चलेगी.

 हैदराबाद- रक्सौल व मालदा टाउन- सूरत एक्सप्रेस रायगढ़ स्टेशन पर रुकेगी

रांची रेल मंडल से होकर परिचालित ट्रेन संख्या 17005/17006 हैदराबाद - रक्सौल - हैदराबाद एक्सप्रेस एवं 13426/13425 मालदा टाउन- सूरत- मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेनों का बिलासपुर मंडल के रायगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर अगले आदेश तक ठहराव होगा. इसके साथ अन्य स्टेशनों पर ट्रेन की समय सारणी पहले की तरह रहेगी. इसे भी पढ़ें – फिल्मी">https://lagatar.in/in-film-style-the-police-caught-four-criminals-the-police-were-seen-waving-pistols/">फिल्मी

स्टाइल में पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा, सिविल ड्रेस में पिस्टल लहराते दिखी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही