Search

 
 
 

बरही और लातेहार में आज चुनावी सभा, मल्लिकार्जुन खड़गे और कल्पना करेंगे मंच साझा

 
-गोड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन,सीएम चंपाई सहित कई नेता होंगे शामिल  Ranchi : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्रों (चतरा, कोडरमा और हजारीबाग) में चुनाव होने है. राज्य के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के प्रचार-प्रसार का मोर्चा इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों ने संभाल लिया है. बरही और लातेहार में आज चुनावी सभा है. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन एक मंच साझा करेंगे. बरही ब्लॉक ग्राउंड में दोनों हजारीबाग से कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं करीब ढ़ाई बजे दोनों स्टार प्रचारक चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के लिए लातेहार के कुंदरी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

प्रदीप यादव का नामांकन आज, सीएम होंगे शामिल

गोड्डा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन दाखिल करने के बाद वो मेला ग्राउंड में चुनावी सभा करेंगे. इस जनसभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित सभी स्थानीय विधायक, सांसद और गठबंधन दल के मंत्री और नेता शामिल होंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही