Search

 
 
 

खड़गे और राहुल ने पीसीसी अध्यक्षों के साथ की बैठक, दिया निर्देश

 
Ranchi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक की. आयोजित वर्चुअल बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी से विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि हम पूरे देश में लगभग 295 सीटें जीत रहे हैं, बाकी सीटों पर हमारा नजदीकी संघर्ष है. निश्चित रूप से केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-cm-kejriwal-surrenders-in-tihar-jail-says-he-campaigned-to-save-the-country-during-lok-sabha-elections/">दिल्ली

के सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया, कहा, लोकसभा चुनाव के दौरान देश को बचाने के लिए प्रचार किया

अंतिम गिनती तक मतदान केंद्र में डंटे रहें : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस एग्जिट पोल का मतगणना केंद्र पर मजबूती के साथ मतगणना कराकर जवाब देना चाहिए. यह एक प्रकार से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, ताकि चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सके. उन्होंने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना के दिन पूरी मजबूती के साथ अंतिम गिनती तक मतगणना केंद्र पर डटे रहना है, परिणाम निश्चित रूप से हमारे अनुकूल आएगा.

किसी भी गड़बड़ी की सूचना कांग्रेस वार रूम में दी जाए : ठाकुर

बैठक में झारखंड की पूरी चुनावी स्थिति की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एक्जिट पोल के माध्यम से हम पर साइकोलॉजीकल हमला करने का प्रयास किया है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. झारखंड में हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़े हैं और हम पिछले बार के मुकाबले बहुत ही अच्छी स्थिति में है. इस बार हम 2019 के मुकाबले अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं. एक्ज़िट पोल और एक्जैक्ट पोल में अंतर है. ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवारों के अलावा इंडिया गठबंधन के अन्य सीटों के बारे में भी विस्तृत रूप से समीकरणों सहित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया गया है कि चुनाव परिणाम के दिन मतगणना केंद्र के पास भी उपस्थित रहें. सभी जिलों में स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में अविलंब सूचना दें ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके. इसे भी पढ़ें -जयराम">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-exit-poll-is-fake-rahul-gandhi-said-this-is-modi-media-poll-we-will-get-295-seats/">जयराम

रमेश ने कहा,  एग्जिट पोल फर्जी, बोले राहुल गांधी, यह मोदी मीडिया पोल है, हमें 295 सीट मिलेगी…   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही