Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घुसपैठियों के बीच हाथ जोड़ो यात्रा करने आये खड़गे : दीपक प्रकाश

Ranchi : पाकुड़ में हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे. इसके जवाब में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर पलटवार किया. कहा कि भारत की संप्रभुता को संकट में डालने वाली पार्टी कांग्रेस को जोड़ने की बात शोभा नहीं देती है. इस पार्टी के डीएनए में तो भारत को तोड़ने की नीति है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कार्यक्रम की शुरुआत की जगह साहिबगंज में क्यों रखा. क्योंकि साहिबगंज में सबसे ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठिये निवास करते हैं. जब सिविल सोसाइटी ने घुसपैठियों को भगाने की बात की, तो यही कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि हमारी सरकार प्रवासी भगाने का काम नहीं करेगी.

आखिर कांग्रेस को आदिवासी समाज से इतनी नफरत क्यों

दीपक प्रकाश ने कहा- मुझे लगा था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में साहिबगंज में हुए अवैध खनन की बात करेंगे, रुबिका की हत्या के संबंध में बात करेंगे, रूपा तिर्की, संध्या टोपनो, अरसू हेंब्रम की हत्या के बारे में बोलेंगे. उनके परिवार के लोगों से मिलेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे. लेकिन उन्हें ये सब याद ही नहीं रहा. आखिर कांग्रेस को आदिवासी समाज से इतनी नफरत क्यों है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/no-internet-service-in-1367-villages-of-jharkhand/">झारखंड

के 1367 गांवों में इंटरनेट सेवा नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही