Search

 
 
 

खड़गे ने किया कांग्रेस कार्य समिति का गठन, सोनिया, मनमोहन, राहुल, शशि थरूर, सचिन पायलट शामिल

 
New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पदभार संभालने के लगभग 10 महीने बाद आज रविवार को नयी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया. समिति में उनके साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे

अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे को चुनौती देने वाले लोकसभा सदस्य शशि थरूर और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को इस बार सीडब्ल्यूसी में स्थान दिया गया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य (चार पदेन सदस्यों समेत) शामिल किये गये हैं.

खड़गे ने पिछले साल 26 अक्टूबर को पदभार संभाला था

कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले साल 26 अक्टूबर को पदभार संभाला था. इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है. प्रियंका गांधी, एके एंटनी, मीरा कुमार, जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सीडब्ल्यूसी में शामिल किये गये हैं.

सीडब्ल्यूसी में 15 महिलाओं को स्थान मिला  

सीडब्ल्यूसी में कुल 15 महिलाओं को स्थान मिला है. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कुमारी सैलजा, अंबिका सोनी, मीरा कुमार और दीपा दासमुंशी को बतौर सदस्य इस नयी कार्यसमिति में शामिल किया गया है. प्रतिभा सिंह, मीनाक्षी नटराजन, फूलो देवी नेताम और रजनी पाटिल स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगी. यशोमती ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिनीति शिंदे और अलका लांबा कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य और महिला कांग्रेस की प्रमुख नेटा डिसूजा बतौर पदेन सदस्य शामिल की गयी हैं.

मीरा कुमार, तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद भी शामिल 

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार और कुमारी सैलजा कांग्रेस की नयी कार्य समिति में प्रमुख दलित चेहरे हैं. कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों में मुस्लिम समुदाय से तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, गुलाम अहमद मीर और सैयद नासिर हुसैन शामिल हैं. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य सीडब्ल्यूसी में शामिल किये गये हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, वीरप्पा मोइली, मनीष तिवारी, के. राजू और बीके हरि प्रसाद को सीडब्ल्यूसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही