Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एलपीजी के दाम बढ़ने पर खड़गे मोदी सरकार पर बरसे, कब तक जारी रहेंगे लूट के फरमान

NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि लूट के फरमान कब तक जारी रहेंगे.

मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!

खड़गे ने ट्वीट किया, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगे हुए. जनता पूछ रही है-अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान? कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा, मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान! बता दें कि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. दिल्‍ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये हो गयी है. पहले राजधानी में 1,053 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलता था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही