Search

 
 
 

खरगे ने थपथपाई CM हेमंत की पीठ, PM से पूछा - क्यों नहीं बढ़ाते SC-ST का आरक्षण

 
Ranchi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में मांडू में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन की पीठ भी थपथपाई. कहा कि पीएम मोदी ओबीसी और आदिवासियों की बात करते हैं, जब हेमंत सोरेन ने 2022 में एसटी-एससी का आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, तब से लेकर वह प्रस्ताव राजभवन में ही पड़ा है. पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी एससी-एसटी के हितैषी हैं, तो आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी क्यों नहीं कर देते. बताते चलें कि राज्य सरकार ने जो प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, उसमें ओबीसी का आरक्षण 14 से 27 फीसदी, एससी का 10 से 12 फीसदी और एसटी का 26 से 28 फीसदी आरक्षण करने का प्रस्ताव था. इस प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं मिली है. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/national-president-of-congress-kharge-roared-said-challenged-pm-modi-can-give-full-account/">कांग्रेस

के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे गरजे, बोले – PM मोदी को दी चुनौती, दे सकता हूं पूरा हिसाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही