Search

 
 
 

खड़गे ने रहस्य उजागर किया, पीएम मोदी से पूछा था, भाजपा की खुराक कितनी है? डरा धमका कर विपक्षियों शामिल कराया जा रहा है... PM ने दिया ये जवाब...

 
Mumbai : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के बीच एक रहस्य उजागर किया. कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को अपने खेमे में शामिल करती जा रही है, उसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खड़गे के अनुसार उन्होंने संसद में चाय पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी से कहा कि विपक्ष के नेताओं को डरा धमका कर भाजपा में लाया जा रहा है. पूछा था कि भाजपा और कितने लोगों को गलत तरीके से अपने साथ जोड़ने वाली है. कहा कि कई मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा खेमे में जा रहे है. खड़गे ने कहा कि मैंने मोदी से पूछा कि भाजपा की खुराक कितनी है?

 खड़गे  ने लोनावला में कांग्रेस  के ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन किया

मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को महाराष्ट्र के लोनावला में कांग्रेस पदाधिकारियों की दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन करने के बाद उनसे रूबरू थे. खड़गे ने कहा कि पीएम का जवाब था कि अगर लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं. हालांकि खड़गे ने उन्हें बताया कि भाजपा के लोग नेताओं-मंत्रियों को डरा-धमकाकर उन्हें अपने साथ ला रहे हैं. इसके जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, लोग सरकार का काम देखकर भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं.

अशोक चव्हाण का भाजपा जॉइन करना, पाला बदलना कायरता की निशानी है.

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का भाजपा जॉइन करना, पाला बदलना कायरता की निशानी है. खड़गे ने कहा कि पार्टी वर्कर्स और मतदाताओं ने जिन लोगों को बड़ा नेता बनाया, लेकिन बड़ा नेता बनकर वे दूसरी पार्टी में भाग गये.

अगर हम डर गये, तो हम खत्म हो सकते हैं

इसे कायरता से भरा कदम करार देते हुए  खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें डरना नहीं है. अगर हम डर गये, तो हम खत्म हो सकते हैं. पदाधिकारियों में साहस भरते हुए कहा कि यदि हम लड़ेंगे तो हम जीयेंगे, और एक दिन हम विजयी होंगे.

अशोक चव्हाण 13 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के आला नेता रहे अशोक चव्हाण 13 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे. 12 फरवरी को चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था. उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुलकर भी भाजपा में शामिल हुए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही