Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खड़गे ने कहा, भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलितों पर अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के सागर में एक दलित व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (पर निशाना साधा. खड़गे ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने राज्य को दलितों पर अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया है. दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में नहीं लौट पायेगी क्योंकि लोग समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के खिलाफ अत्याचार का उसे जवाब देंगे.                                                  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

सागर जिले में 18 वर्षीय दलित युवक की  पीट-पीटकर हत्या

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, सागर जिले में 18 वर्षीय दलित युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि ये लोग युवक पर इस बात का दबाव बना रहे थे कि वह अपनी बहन को उसके द्वारा 2019 में दर्ज कराये गये यौन उत्पीड़न के मामले को वापस लेने के लिए राजी करे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा. सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) जी मध्य प्रदेश में दलितों एवं आदिवासियों पर लगातार होते उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते.

मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों की दर सबसे अधिक  

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छिपाने की कोशिश करते हैं. खड़गे ने कहा, भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया है. भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों की दर सबसे अधिक है, जो राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा, मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली. समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जायेगा. भाजपा की विदाई निश्चित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही