Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यसभा में खड़गे ने कहा, हमारे सांसद हमारे पीछे नहीं तो क्या मोदी के पीछे खड़े होंगे, लगे ठहाके...

Advertisement
Advertisement
New Delhi : आज लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की अगुआई में मणिपुर हिंसा पर विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंजूरी दे दी. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जब अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस का जिक्र किया तो स्पीकर ने कहा, आप तो जानते हैं अनुभवी सांसद हैं कि इसकी क्या प्रक्रिया है. हालांकि विपक्षी दल हंगामा करते रहे.                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरो के लिए यहां क्लिक करें  

खड़गे बोलने लगे तो कई कांग्रेस सांसद खड़े हो गये

वहीं राज्य सभा में आज जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोलने लगे तो कई कांग्रेस सांसद खड़े हो गये. इस पर सभापति धनखड़ ने चुटकी लेते हुए कहा, आपके पीछे आपके सांसद खड़े हैं. इस पर खड़गे ने तत्काल जवाब दिया, हमारे सांसद हमारे पीछे नहीं तो क्या पीएम मोदी के पीछे खड़े होंगे? जवाब सुनकर सभापति के साथ-साथ अन्य सांसद भी ठहाके लगाने लगे. उधर सत्ता पक्ष के सदस्य मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. बाद में सदन में हंगामा बढ़ने के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गयी

भड़क गये मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि जब वह बोलने लगे तो उनका माइक बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत उनके विशेषाधिकार का उल्लंघन है. खड़गे यह कह कर बरस पड़े कि मेरा अपमान हुआ है और यह मेरे आत्मसम्मान को चुनौती है. जान लें कि विपक्षी सांसदों ने आज भी मणिपुर पर चर्चा के लिए नोटिस दिये. लेकिन रोज की तरह इसे सभापति धनखड़ ने खारिज कर दिया. इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे मणिपुर हिंसा पर सरकार के रवैये तथा प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा संसद के भीतर कोई बयान नहीं दिये जाने के विरोध में विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ  सदन से बर्हिगमन कर गये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही