Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खड़गे ने कहा, साथ दें, नहीं तो मोदी के गुलाम हो जायेंगे, सबका साथ-सबका विकास नहीं, सत्यानाश कर दिया...

Advertisement
Advertisement
जिस आदमी को ये लोग पहले भ्रष्ट कहते हैं और जेल में डालते हैं, जब वही भाजपा में शामिल हो जाता है तो क्लीन हो जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है New Delhi : देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं. पीएम मोदी इसलिए नौकरियां नहीं दे रहे हैं, क्योंकि आरक्षण के कारण SC, ST और OBC के लोगों को नौकरियां मिल जायेगी. मोदी जी का नारा था, सबका साथ, सबका विकास.. लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया.                                                                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन में यह कहते हुए मोदी सरकार पर हल्ला बोला. खड़गे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा भी किया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी, क्योंकि सभी विधायक डटकर खड़े रहे.  उन्होंने आरोप लगाया, ये लोग (भाजपा) कहते हैं कि भाजपा सिद्धांत वाली पार्टी है.  यह किस तरह का सिद्धांत है.  जिस आदमी को ये लोग पहले भ्रष्ट कहते हैं और जेल में डालते हैं, जब वही भाजपा में शामिल हो जाता है तो क्लीन हो जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा भावनात्मक कार्ड और धार्मिक कार्ड खेलती है।ॉ.

हमारी लड़ाई संविधान की रक्षा के लिए है

खड़गे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, राहुल की यात्रा पिछले 21 दिनों से जारी है. कहा कि राहुल जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं. यात्रा में न्याय के पांच स्तंभ लेकर निकले हैं.यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है. अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे तो मोदी के गुलाम हो जायेंगे.

पीएम ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया है

अपने भाषण के क्रम में खड़गे ने कहा, आज हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है. मोदी जी की गांरटी थी- हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए, लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया. पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किया क्या है? आरोप लगाया कि पीएम ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया है. अपनी पार्टी को लेकर कहा कि कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा किया है. जानकारों का कहना है कि कांग्रेस का यह सम्मेलन इस मायने में खास है कि 45 साल पहले 1977 में चुनाव हारने के बाद इंदिरा गांधी ने 1979 में इसी पूर्वी दिल्ली से चुनाव अभियान की शुरुआत की थी. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड और ओडिशा के बाद यह कांग्रेस का तीसरा कार्यकर्ता सम्मेलन है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही