Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु के मंत्री की गिरफ्तारी पर खड़गे ने कहा, सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही, विपक्षी दल झुकेंगे नहीं

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कदम को सरकार द्वारा उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है. खड़गे ने आज बुधवार को कहा कि विपक्षी दल ऐसी कार्रवाइयों के आगे झुकने वाले नहीं हैं.                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विपक्ष में कोई भी ऐसे कदमों के सामने झुकने वाला नहीं है

खड़गे ने एक बयान में कहा कि बालाजी के खिलाफ कार्रवाई कुछ और नहीं, बल्कि मोदी सरकार द्वारा उन लोगों के खिलाफ राजनीतिक उत्पीड़न और प्रतिशोध की कार्रवाई है, जो उसका विरोध करते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, विपक्ष में कोई भी ऐसे कदमों के सामने झुकने वाला नहीं है. बता दें कि ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे. बाद में बालाजी को गिरफ्तार कर लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही