Search

 
 
 

खड़गे ने पीएम पर कसा तंज, केवल मोदी जैकेट मशहूर है और वह दिन में चार बार बदलते हैं...

 
Kalaburagi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला करते हुए कहा कि केवल उनकी जैकेट’ ही मशहूर है और वह दिन में चार बार इसे बदलते हैं. कलबुर्गी जिले से ताल्लुक रखने वाले खड़गे ने भारत की आजादी में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी के योगदान का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि जब कांग्रेसी अपने प्राणों की आहुति दे रहे थे, तब आरएसएस के नेता सरकारी पद पाने में व्यस्त थे.                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम आजादी के लिए लड़े

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां एक जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी कहते रहते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में क्या किया है. अरे भाई! अगर हमने 70 साल में कुछ नहीं किया होता, तो आप इस देश के प्रधानमंत्री नहीं होते. हम आजादी के लिए लड़े. महात्मा गांधी ने अपनी जान जोखिम में डालकर हमें आजादी दिलाई. खड़गे ने कहा, देश-दुनिया में गांधी टोपी, महात्मा गांधी के कारण ही प्रसिद्ध हुई.

क्या कांग्रेस को अपशब्द कहने से देश आगे बढ़ेगा?

नेहरू शर्ट नेहरू के कारण प्रसिद्ध हुई. आपकी (मोदी की) सिर्फ जैकेट ही मशहूर है. आप रोजाना चार जैकेट पहनते हैं-लाल, पीली, नीली और केसरिया. अब यह मोदी जैकेट के नाम से मशहूर हो रही है. वह जहां भी जाते हैं, सिर्फ मोदी-मोदी. अरे! इस क्षेत्र और देश का भला करो. क्या कांग्रेस को अपशब्द कहने से देश आगे बढ़ेगा?

कांग्रेस ने डॉ आंबेडकर को भारतीय संविधान लिखने के लिए कहा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ बीआर आंबेडकर को भारतीय संविधान लिखने के लिए कहा, जिन्होंने मतदान के अधिकार सहित लोगों को समान अधिकार दिये. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोग पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद और मंत्री बन रहे हैं, तो यह कांग्रेस द्वारा देश को दिये गये संविधान के कारण है.

भाजपा-आरएसएस वाले कभी जेल नहीं गये

उन्होंने कहा कि 70 साल से पहले यह संभव नहीं था. खड़गे ने आरोप लगाया, न ही आरएसएस और न ही भाजपा ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया. यह हम थे, जो स्वतंत्रता के लिए लड़े. आप (भाजपा/आरएसएस) जेल नहीं गये. आपकी पार्टी का कोई व्यक्ति कभी फांसी के तख्ते पर नहीं चढ़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक से चुने गये सांसद राज्य से संबंधित कोई भी मुद्दा प्रधानमंत्री के सामने नहीं उठा सके, क्योंकि उन्हें मोदी से मिलने का मौका ही नहीं दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही