Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत साहिबगंज से करेंगे खड़गे

Ranchi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया जा रहा. इस कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के साहिबगंज से होगी. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष 11 फरवरी को साहिबगंज के गुबानी मैदान में विशाल जनसभा के बीच अभियान की शुरूआत करेंगे. इसे पढ़ें- ध्वनि">https://lagatar.in/hc-strict-on-noise-pollution-ban-on-loudspeaker-after-10-pm-instructions-to-ranchi-dc-ssp-and-municipal-commissioner/">ध्वनि

प्रदूषण पर HC सख्त, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर लगाएं रोक, रांची डीसी,SSP और नगर आयुक्त को निर्देश
इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल से लेकर तमाम नेता और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ``भारत जोड़ो यात्रा`` का दूसरा चरण है. भारत जोड़ो अभियान में राजनीति से ऊपर हटकर विचारधाराओं के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दे उठाए थे, और चुनाव से उनका कुछ लेना-देना नहीं था,लेकिन हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में मोदी सरकार की नीतियों पर हमारा निशाना रहेगा. पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा. इसका नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जायेगा. इस अभियान के तहत भारत के 6 लाख गांवों, 2.50 लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान बूथों तक पहुंचकर राहुल गांधी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों की बात हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है. इसे पढ़ें-  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-held-a-meeting-regarding-the-workshop-of-bjmo-on-the-death-anniversary-of-pandit-deendayal/">जमशेदपुर

: पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजमो की कार्यशाला को लेकर सरयू राय ने की बैठक
बीते 8 वर्षों में भारत के नागरिकों के मनोबल को तोड़ा गया है. उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया है, भारत की अक्षुण्णता और भूभागीय अखंडता को भी तोड़ा जा रहा है. बेरोजगारी ऐसी है कि लोग आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं. मोदी सरकार में उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. देश की इसी दिशा और दशा को बदलने के लिए हम हाथ बढ़ाएंगे, राहुल गांधी का संदेश हर घर तक पहुंचाएंगे. भारत को जोड़ा है, अब  हाथ से हाथ को जोड़ते जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही