Search

 
 
 

खड़गे का तंज, मैं पहली बार विधायक बना, तब अमित शाह बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे

Natinal News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंदे मातरम प्रकरण पर भाजपा-आरएसएस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने थे, तब अमित शाह बच्चे थे. तंज कसा कि वो आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं.
 
कांग्रेस की जनसभा में बोलते मल्लिकार्जुन खड़गे

Natinal News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंदे मातरम प्रकरण पर भाजपा-आरएसएस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने थे, तब अमित शाह बच्चे थे. तंज कसा कि वो आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं.

 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे दक्षिण गोवा में सोमवार को कांग्रेस की एक जनसभा में बोल रहे थे, मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा को धर्म विरोधी करार देते हुए कटघरे में खड़ा किया.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

खड़गे ने याद दिलाया कि  जब उन्होंने आठ अगस्त को हल्द्वानी(उत्तराखंड)  स्थित रामलीला मैदान पर सभा की थी तो 2 दिन बाद वहां मंच का शुद्धिकरण किया गया था. मुझे अछूत माना गया. खड़गे ने पूछा, क्या लोकतंत्र ऐसे ही चलता है.

 

कहा कि देश में दलितों के लिए कोई जगह है  भी नहीं. दरअसल अमित शाह ने 16 अगस्त को आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम के  बीच में ही सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को इसे  रोकने को कहा था।’


 
खड़गे ने  तंज कसा कि गोवा के  वर्तमान 12 मंत्रियों में से 10 पूर्व कांग्रेस नेता हैं. वे पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ऐसे गद्दारों को वोट मत दीजिए. आप उन्हें वोट देंगे, तो आप भी गद्दार हो जायेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही