Search

 
 
 

मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसली, कहा, मोदी आतंकवादी है, सफाई भी दी, भाजपा ने शर्मनाक करार दिया

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे(मोदी) धमकाते हैं. उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं IT, ED आदि सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. कहा कि वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं.
 

Chennai : चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  की जुबान आज फिसल गयी. खड़गे  ने पीएम मोदी को आतंकवादी करार दिया.

 

 

 

कहा कि मोदी आतंकवादी हैं. उनकी पार्टी(भाजपा) बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं रखती. इस क्रम में खड़गे ने कहा कि AIADMK लोकतंत्र को कमजोर कर रही है. यह पेरियार और  अंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है. 
 


अपनी गलती का एहसास होते ही मल्लिकार्जुन खड़गे सफाई देने लगे. उन्होंने कहा कि, मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे(मोदी) धमकाते हैं.

 

 

 

उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं IT, ED आदि सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. कहा कि वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं. 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के खड़गे ने भाजपा-AIADMK गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, वे(AIADMK) भाजपा के साथ कैसे गठबंधन कर सकते हैं. मोदी को  बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं है.  

 

उनकी पार्टी समता और न्याय में विश्वास नहीं करती है. AIADMK उनके साथ शामिल हो रही हैं. वह लोकतंत्र को कमजोर कर रही है. अन्नादुरई,  अंबेडकर, करुणानिधि के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. 
 


इससे पूर्व एक चुनावी सभा में  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिशें की हैं.

 

पिछले 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिरायी, विधायकों, राज्यसभा सांसदों को खरीदा. मोदी सरकार ने धनबल और मसल पावर का इस्तेमाल किया. CBI, ED, IT आदि संस्थानों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.  
 . 

 
मल्लिकार्जुन खड़गे  के बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया है. उन्होंने मल्लिकार्जुन खडगे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि हमें शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी इतनी निचले स्तर पर गिर गयी है. एक लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह रहे हैं.

 

पीयूष गोयल ने खड़गे के बयान की निंदा करते हुए  माफी की मांग की. कहा कि खडगे के न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया , बल्कि 142 करोड़ भारतीयों और तमिलों का भी अपमान किया है.

 

तमिलनाडु की जनता राहुल गांधी, खड़गे और स्टालिन को कभी माफ नहीं करने वाली. बता दें कि तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. 

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा 
 करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही