Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में घट रहा खरकई का पानी, सुवर्णरेखा नदी अभी भी उफान पर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर की दोनों नदियां खरकई और सुवर्णरेखा नदी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.लेकिन संतोषजनक बात यह है कि उड़ीसा सरकार ने बैंगवेल और खरकई डैम के दोनों फाटक रात में ही बंद कर दिया है, जिससे खरकई नदी के पानी में तेजी से गिरावट आ रही है. हालांकि पानी अभी भी खतरे के निशान के पार बह रहा है. लेकिन निचले इलाकों के घरों में पानी घुसने की स्थिति नहीं है. रविवार सुबह 10ः00 बजे खरकई नदी का वाटर लेवल 129.38 मीटर दर्ज किया गया. जो खतरे के निशान से 0.38 मीटर ऊपर है.

सुवर्णरेखा नदी में डेंजर लेवल से 0.60 मीटर है पानी का बहाव

वहीं, 31 जुलाई को खोले गए चांडिल डैम के 9 फाटक से पानी का बहाव लगातार जारी है, जिसके कारण सुवर्णरेखा नदी के पानी में लगातार बढ़ोतरी जारी है. अभी भी सुवर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 0.60 मीटर ऊपर बह रही है. सुवर्णरेखा नदी का डेंजर लेवल 129 मीटर है. जिससे निचले इलाकों के घरों में पानी घुसने का डर बना हुआ है. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि बीती रात भुईयांडीह के निचले इलाकों में स्थित कुछ घरों में पानी घुसने की सूचना आई थी जहां टीम को भेजा गया था लेकिन शेल्टर होम में शिफ्ट करने की नौबत नहीं आई. उन्होंने बताया कि हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. क्षेत्रवार नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है. साथ ही शेल्टर होम में भी कर्मचारी तैनात हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही