Search

 
 
 

दीपावली पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, रांची में 24 स्थानों पर फायर फाइटर्स के साथ दमकल वाहन तैनात

 
Ranchi : दीपावली पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. खबर है कि राजधानी के 24 स्थानों पर फायर फाइटर्स के साथ दमकल वाहन लगाये गये हैं. दमकल वाहनों के अलावा विभाग ने अपने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म को भी तैयार रखा है. दिवाली में पटाखों से आग लगने या किसी अप्रिय घटना को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vice-chancellor-orders-to-start-preparation-for-phd-entrance-exam-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू करने का कुलपति ने दिया आदेश

फायर स्टेशनों को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश

रांची के चार फायर स्टेशनों के अलावा कुल छह जगहों पर दमकल वाहन भेजे गये हैं, जो पूरी तरह तैयार है. आग बुझाने के लिए फोम सहित अन्य संसाधनों का भी इंतजाम विभाग की ओर से किया गया है. अग्निशमन मुख्यालय की ओर से सभी फायर स्टेशनों को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

आग लगने पर इन नंबरों पर करें कॉल

डोरंडा फायर स्टेशन: 9304953404 पिस्का मोड़ फायर स्टेशन: 9304953405 आड्रे हाउस फायर स्टेशन: 9304953406 धुर्वा फायर स्टेशन: 9304953407 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही