Search

 
 
 

खरसावां : एक दिवसीय दौरे पर खूंटपानी प्रखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

 
Kharsawan : केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा मंगलवार को खरसावां विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर रहे. भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने दौरे की शुरुआत पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड के रुईडीह गांव से की. अर्जुन मुंडा ने रूईडीह गांव के पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. इसके साथ-साथ ही उन्होनें प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा भी दिया. जिला के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी. विशेषकर लोगों को अपने स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया. इस दौरान रूईडीह गांव में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व श्याम सिंह बानरा की पत्नी को विधवा पेंशन का प्रमाण पत्र सौंपा. स्व बानरा पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे. स्व बानरा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/seraikela-no-mobile-toilet-for-women-in-mausi-bari-mela-area-yet/">चाईबासा:

जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज की प्रिंसिपल ने संभाला प्रभार, तीन शिक्षकों ने भी दिया योगदान
[caption id="attachment_349087" align="aligncenter" width="509"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/kharsawan-arjun-munda-1.jpeg"

alt="" width="509" height="339" /> ग्रामीणों की समस्या सुनते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा[/caption]

खुंटपानी के हुंटा गांव में ग्रामीणों की सम्सयाएं सुनी

इसके पश्चात खुंटपानी प्रखंड के हुंटा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस बैठक में ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनीं. केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया. लोगों को अपने चिकित्सा व शिक्षा के प्रति जागरूक किया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों को विकास कार्यों के बारे में उचित दिशा निर्देश दिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरु, सांसद प्रतिनिधि सानों गोप, विजय महतो, मुजाहिद खान, विश्वजीत प्रधान, शम्भू पति आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही