Search

 
 
 

खरसावां : 15 सदस्यीय छऊ नृत्य दल दिल्ली रवाना, छऊ नृत्य का करेंगे प्रदर्शन

 
Kharsawan : राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में आज 15 सदस्य टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई.  नृत्य दल भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रख्यात कला छऊ नृत्य का प्रदर्शन करेगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-annual-sports-competition-organized-at-savita-memorial-school/">किरीबुरु

: सविता मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित

नाविक का प्रदर्शन किया जायेगा

संगीत नाटक अकादमी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सराय केला नृत्य शैली का प्रसिद्ध नृत्य रात्रि, हर पार्वती एवम नाविक का प्रदर्शन किया जायेगा.  कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मधुप मुदगल,  तानकेश्वर हजारिका और जतिन गोश्वामी सहित कई प्रख्यात कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. नृत्य दल में सुनील कुमार दूबे, मोहम्मद दिलदार,  सोमा गिरी, बाबूराम सरदार, प्रफुल्ल नायक, बावरी बंधु महतो सानकु महतो, गोपाल पाटनायक, अजीत पटनायक, उदय सिंह देव, स्वीटी पटनायक, मिहिर लाल महतो सहित अन्य कलाकार शामिल थे .   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही