Search

 
 
 

खरसावां : आप की विधानसभा स्तरीय बैठक 26 जुलाई को

 
Kharasawan (Sukesh Kumar) : आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक कुचाई के सुरसी डाक बंगला में मंगलवार को आप नेता बिरसा सोय के नेतृत्व में हुई. बैठक में सोय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में ईमानदार राजनीति की मिसाल पेश की है. उन्होंने दिल्ली में अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, फ्री बिजली और बेरोजगारों को रोजगार देने का सफल कार्य किया है. दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं. अब देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी मजबूत करने का कार्य चल रही है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-hindalco-organized-blood-donation-camp-encouraged-to-donate-blood/">चंदवा

: हिंडाल्को ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदान करने के लिए किया प्रोत्साहित
सोय ने कहा कि 26 जुलाई को खरसावां में आयोजित आम आदमी पार्टी की खरसावां विधानसभा स्तरीय बैठक को सफल बनाने के लिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई. आप के नेता सह झारखंड आंदोलनकारी रामकृष्ण मुंडारी उर्फ टेन ने कहा की देशहित में जिनको भी चिंता है. वे कृपया आम आदमी पार्टी से जुड़ कर देश सेवा करें. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश का पहला ऐसा राजनीतिक पार्टी है जो ईमानदारी के साथ काम करती है. बैठक में आप के कुचाई प्रखंड संयोजक जोगेन सोय, राजू मुंडा, गोलाराम लोवादा, सोमरा उरांव, बिरसा बंकिरा, जादू मुंडा, राजेश तियू, सुरेश कुजूर, राजेंद्र अमंग, लखन हेम्ब्रम, सनिका कुदादा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही