Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : किसानों से धान की खरीदारी में तेजी लाने के लिए आजसू पार्टी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : किसानों से धान की खरीदारी में तेजी लाने के लिए आजसू पार्टी ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है. आजसू पार्टी ने मांग की है कि खरसावां लैम्पस का गोदाम भरे रहने व मिलर द्वारा धान का उठाव नहीं करने के कारण पिछले 20 दिनों से धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है. ऐसे में किसान औने-पौने दाम पर बिचैलियों को धान बेचने पर मजबूर हैं. खरसावां प्रखंड को धान खरीद के लिये दिये गये 24000 क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक सिर्फ 8000 क्विंटल धान की ही खरीदारी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-can-attain-happiness-and-peace-only-by-following-the-path-of-religion-subal-sundarand-ji-maharaj/">जमशेदपुर

: धर्म के रास्ते पर चलकर ही सुख-शांति प्राप्त कर सकते हैं : सुबल सुन्दरान्द जी महाराज

खरीदारी की तिथि को 31 मार्च से आगे बढ़ाने की मांग

आजसू पार्टी ने धान की खरीदारी को तेज करने के साथ-साथ खरीदारी की तिथि को 31 मार्च से आगे बढ़ाने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रुप से आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राम रतन महतो, उपाध्यक्ष शिव कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण महतो, शंभू मंडल, कार्तिक गोप आदि शामिल है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-killed-one-woman-injured-in-separate-incidents/">गिरिडीह

: अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, एक महिला घायल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही