Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : अखिलेश्वर प्रसाद बने खरसावां के पीपीओ, कर्मियों ने बुके देकर किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kharsawan : खरसावां के नये अग्र परियोजना पदाधिकारी के रुप में शुक्रवार को अखिलेश्वर प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया. खरसावां अग्र परियोजना केंद्र के साथ साथ उन्हें कुचाई व चांडिल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मौके पर खरसावां अग्र परियोजना केंद्र के कर्मियों ने नये अग्र परियोजना पदाधिकारी को बुके दे कर स्वागत किया. इस दौरान खरसावां पीपीसी के कार्यालय अधीक्षक प्रदीप महतो, परिदर्शक लक्ष्मण बिरुवा, सलाउद्दीन परवेज, लाल मुहम्मद, मंगल तापे, झारक्राफ्ट के कंचन कुमारी, नितिन साह, सीमा तिर्की, अपराजीता कांडूलना, बिपीन बिहारी, लखाई महतो, डोमन कुम्हार, ममता बानरा, रजनीश कुमार आदि उपस्थित थे. मालूम हो कि विगत 31 जनवरी को खरसावां के तत्वालिन पीपीओ सुनील कुमार शर्मा के सेवानिवृती के बाद से ही पद रिक्त था. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/ajsu-will-take-out-public-awareness-march-in-every-village-panchayat-before-the-assembly-gherao-2/">विधानसभा

घेराव के पहले आजसू हर गांव-पंचायत में निकालेगी जनजागरण मार्च

तसर की खेती को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे

पदभार ग्रहण करने के बाद पीपीओ अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पूर्व की तरह तसर की खेती बेहतर ढंग से हो. तसर किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर करेंगे. पूर्व की तरह तसर कोसा के उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों के साथ समंवय बना कर पूर्व की तरह कार्य करेंगे. कहा कि तसर कोसा की खेती के लिये खरसावां-कुचाई क्षेत्र का पूरे राज्य में विशिष्ठ स्थान है. यह आगे भी कामय रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही