Kharsawan : खरसावां के प्रसिद्ध मां आकर्षणी की पीठ पर मंगलवार को वार्षिक धुलिया जंताल पूजा का आयोजन किया गया. इस वर्ष के जंताल पूजा में भी कोविड-19 का असर देखा गया. माता के पीठ पर पूजा करने के लिये इस वर्ष काफी कम लोग पहुंचे थे. जो भी इक्का-दुक्का लोग पहुंचे थे, सभी पूजा में भी सामाजिक दूरी का पालन करते देखे गये.
खरसावां : मां आकर्षणी की पीठ पर हुई वार्षिक धुलिया जंताल पूजा
Last Updated: Aug 03, 2021 12:00 AM (IST)