Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : अंत्योदय हमारा लक्ष्य, भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : अर्जुन मुंडा

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : खरसावां स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. मौके पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिलाध्यक्ष विजय महतो समेत पार्टी नेताओं ने पं दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया. इसी राह पर चलते हुए आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-celebrate-world-pharmacy-day-many-competitions-and-seminars-organized-at-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मना विश्व फार्मेसी दिवस, कई प्रतियोगिताएं एवं संगोष्ठी आयोजित
कृषि, वनोपज समेत अन्य संसाधनों के माध्यम से गांव को आत्मनिर्भर बनाना है. समाज व देश को आगे बढ़ाने के लिये पं दीन दयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय का सूत्र दिया था. पं दीन दयाल जी का मानना था कि समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति से विकास की शुरुआत होगी, तो अपनी लोगों को विकास हो पायेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंत्योदय है. अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों तक बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराना है, इसी निमित्त केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पिछले नौ वर्षों से कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mlas-initiative-paid-off-company-paid-dues-to-workers/">चाईबासा

: विधायक का पहल रंग लाया, कंपनी ने मजदूरों का बकाया राशि का किया भुगतान
केंद्र सरकार ने अपने योजनाओं के माध्यम से देश को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने का कार्य किया. पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करना है. लाल सिंह सोय ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय हमेरा प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे. मौके पर मुख्य रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, रामनाथ महतो, लाल सिंह सोय, सावित्री बानरा, कुंवर बानरा, होपना सोरेन, विश्वजीत प्रधान, किशोर मिश्रा अमित केशरी, मो लेधा, सुशील षाडंगी, मंगल सिंह मुंडा, मंजू बोदरा, निरंजन तांती, मंटू शर्मा, प्रशांत महतो, विशकंठ प्रधान समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही