Search

 
 
 

खरसावां : अर्जुन मुंडा ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

 
Kharsawan : खरसावां के बड़ाबाम्बो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नवनिर्वाचित प्रखंड व पंचायत के स्तर के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया. केंद्रीय मंत्री मुंडा खूंटपानी प्रखंड के दौरा के बाद खरसावां प्रखंड अंतर्गत डंगलटांड गांव पहुंचे. वहां अरुण महतो के पुत्र को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद बड़ाबाम्बो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उक्त कार्यक्रम के समापन के बाद मुंडा जोजोकुड़मा गांव पहुंचे. वहां कार्यकर्ताओं के साथ रू-ब-रू हुए. वहां उपस्थित नवनिर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया आदि को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-worker-woman-dies-after-being-hit-by-vehicle-relatives-demand-compensation-from-transporter/">आदित्यपुर

: वाहन की चपेट में आकर कामगार महिला की मौत, परिजनों ने ट्रांसपोर्टर से की मुआवजे की मांग 
मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पश्चिमी सिंहभूम जिला के प्रभारी उदय सिंहदेव, मुजाहिद‌ खान, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, नागेश्वरी हेम्ब्रम, विवेका प्रधान, संदीप पासवान, मंगल सिंह मुंडा, सत्येंद्र कुमार, आकाश तापे, विजय महतो, दशरथ सोय समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही