Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: अर्जुन मुंडा ने कहा, ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ अभ्यास करें तीरंदाज

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के 31 तीरंदाजों के बीच इंडियन राउंड के तीन-धनुष समेत स्पोर्ट्स कीट का वितरण किया गया. खरसावां के दामादिरी स्पोर्टस मैदान में आयोजित सादे कार्यक्रम में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजों में कीट का वितरण किया. इसे भी पढ़ें: कोरोना">https://lagatar.in/preparation-to-fight-corona-rims-and-sadar-hospital-on-alert-2391-oxygenated-beds-arranged/">कोरोना

से लड़ने की तैयारी: अलर्ट पर रिम्स और सदर अस्पताल, 2391ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था

अनुशासन में रह कर कोच के निर्देशन में खेलें

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/02-kharsawan-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजों से लगन व एकाग्रता के साथ ओलंपिक स्वर्ण पदक को लक्ष्य बना कर उसे हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत करें. सभी तीरंदाजों से अनुशासन में रह कर कोच के निर्देशन में खेलने को कहा. उन्होंने तीरंदाजों को रिकर्व व कंपाउंड राउंड के तीर-धुनष भी उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

खेल के मामले में काफी उर्वर रहा है दामादिरी मैदान 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/02-kharsawan2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" />उन्होंने कहा कि खरसावां का दामादिरी मैदान खेल के मामले में काफी उर्वर रहा है. वर्ष 2004 में जिला तीरंदाजी संघ की स्थापना के बाद से ही यहां के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. दामादिरी मैदान से अर्जुन अवार्डी तीरंदाज दीपिका कुमारी, पलटन हांसदा, मंगल हो, गोरा हो जैसे 28 अंतरराष्ट्रीय व 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हुए हैं.  उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इसी मैदान से निकले तीरंदाज आने वाले ओलंपिक गेम्स में निश्चित रूप से देश के लिये पदक जीतेंगे. मौके पर भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत मोहंती, जिला तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष मंगल सोय, उदय सिंहदेव, उत्तम मिश्रा, हिमांशु मोहंती, सेफाली खंडवाल, जीतेन रविदास आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: कभी">https://lagatar.in/was-once-shahabuddins-shooter-new-years-celebration-was-heavy-most-wanted-gangster-ayub-arrested/">कभी

शहाबुद्दीन का शूटर था : नये साल का जश्न पड़ा भारी, मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अयूब धराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही