Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : अर्जुन मुंडा सोमवार को करेंगे सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खरसावां विस क्षेत्र के नौ सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जायेगा. सोमवार को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे. इस दौरान स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के अनुसार सुबह 11.30 बजे कुचाई के चाटूहासा में 6.2 किमी लंबी चाटूसाहा से जेंकारु व 14 किमी लंबी कुचाई से कुडिंयामार्चा, रेगाडीह चाकड़ी होते हुए चिरुडीह तक सड़क का शिलान्यास किया जायेगा. दोपहर एक बजे खरसावां के बुरुडीह में 7.05 किमी लंबी बुरुडीह से जारकाटोला, 5.6 किमी लंबी चिलकु से बिटापुर रोड़ होते हुए रायडीह व 9.29 किमी लंबी देहरीडीह से आनंदडीह, दलाईकेला, कृष्णापुर, हिंदुसाई, राजाबासा जोरडीहा, मोलाडीह गांव तक की सड़क का शिलान्यास करेंगे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-crowd-in-bike-and-bicycle-two-injured/">बहरागोड़ा

: बाइक व साइकिल में भीड़त, दो घायल

लोगों को आवागमन में सुविधा होगी

साथ ही इसी स्थान पर सरायकेला प्रखंड के 9.95 किमी लंबी उकरी से पलाशडीह, सिंदरी, भालुकपाहाड़ी होते हुए शोभापुर तथा 11.60 किमी लंबी धातकीडीह से हाथिया, पांड्रा होते हुए सरायकेला तक की सड़क का भी शिलान्यास किया जायेगा. दोपहर 3.15 बजे गम्हरिया प्रखंड के घाघी-नारायणपुर चौक में 6.35 किमी लंबी रंगामाटिया से नारायणपुर होते हुए घाघी तथा 11.88 किमी लंबी बांधडीह से टेंटोपोशी, गुरा होते हुए रंगामाटिया तक सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा. कार्यक्रम की अधिकारिक रूप से पुष्टी कर दी गयी है. इन सड़कों के जीर्णोद्धार होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. लंबे समय से इन सड़कों के जीर्णोद्धार की मांग चली आ रही थी. विगत जुलाई माह में केंद्र सरकार ने इन सड़कों के जीर्णोद्धार की मंजूरी दी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-14-year-old-ansh-prakash-completes-cycle-expedition-from-manali-to-leh/">जमशेदपुर

: 14 वर्षीय अंश प्रकाश ने मनाली से लेह तक साइकिल अभियान किया पूरा

वर्ष 2000 में शुरू हुई पीएमजीएसवाई योजन

मालूम हो कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ वर्ष 2000 में किया गया था. इस योजना के माध्यम से सभी छोटे एवं बड़े गांवों की सड़कों को शहरों की पक्की सड़कों से जोड़ा जाता है. इससे गांवों की आपस में कनेक्टीविटी बढ़ती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही