Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : मानव तस्करी के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

Advertisement
Advertisement
kharsawa : राजखरसावां रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के सीनी पोस्ट प्रभारी अमल कुमार घोष की देख-रेख में मानव तस्करी विरोधी दस्ते की टीम ने मंगलवार को मानव तस्करी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. टीम में शामील हेड कांस्टेबल बालचंद साहु ने स्टेशन में मौजूद यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान समय में मानव तस्करी समाज में एक अभिशाप के रूप में सामने आया है, जिसने पूरे समाज को कलंकित करके रख दिया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-interest-of-farmers-is-increasing-in-the-field-of-fisheries/">नोवामुंडी

: मत्स्य पालन के क्षेत्र में बढ़ रही किसानों की रुची

हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील

उन्होंने कहा कि मानव तस्कर गांव-कस्बों के भोले-भाले लोगों को विशेषकर नाबालिग लड़कियों को बड़े -बड़े शहरों में काम दिलाने का प्रलोभन देकर ले जाते हैं. जहां उनके साथ काफी अत्याचार किया जाता हैं. उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता है. इतना ही नहीं बल्कि उनके शरीर के अंगों जिसमें मुख्य रूप से किडनी, आंख, फेफड़े आदि निकाल कर बेच देते हैं. अतः जब कभी भी रेलवे में सफर करने के दौरान आप इस तरह के संदिग्ध मानव तस्करों के साथ नाबालिग लड़कियों या फिर बच्चों को देखें तो तुरंत  निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें. इस दौरान आरपीएफ पोस्ट, सीनी के प्रधान आरक्षी बालचंद साहु, आरक्षी विश्वजीत बाउलिया समेत काफी संख्या में रेलवे यात्री मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही