Search

 
 
 

खरसावां: वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बनाये गये बिरसा सोय

 
Kharsawan : वृहद झारखंड जनाधिकार मंच की नयी केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया. वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के कानूनी सलाहकार सहित केंद्रीय सलाहकार समिति ने विधिवत कमेटी का गठन कर नामों की घोषणा की. नवगठित कमेटी में दूसरी बार बिरसा सोय को केन्द्रीय अध्यक्ष बनाया गया. बिरसा सोय सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई प्रखंड के रहने वाले हैं. कानूनी सलाहकार वरीय अधिवक्ता रंजीत गिरि ने बताया कि नव मनोनीत अध्यक्ष 15 दिनों के भीतर केंद्रीय कमेटी का विस्तार कर मंच को सौंपेंगे. एक माह पहले ही वृहद झारखंड जनाधिकार मंच की बोकारो में आयोजित पिछली बैठक में सलाहकार समिति ने वृहद झारखंड जनाधिकार मंच की पुरानी कमेटी को भंग किया था. इसे भी पढ़ें : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-manindra-jamuda-became-block-chief-by-defeating-amar-singh-hansda-by-two-votes/">खरसावां:

अमर सिंह हांसदा को दो वोट से हरा कर मणिंद्र जामुदा बने प्रखंड प्रमुख

झारखंडी जनता को उनका अधिकार दिलायेंगे

इधर दूसरी बार केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद बिरसा सोय ने खुशी जताई है. कहा कि झारखंड में किसान और मज़दूरों का शोषण हो रहा है. खनिज, खदान और उद्योगों में झारखंडी बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार व कंपनी प्रबंधन को दबाव बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए मंच का गठन किया गया है. झारखंड अलग राज्य बनने के बाद भी झारखंडी जनता अपना हक और अधिकार से वंचित हैं. इन्हीं हक और अधिकार के लिए मंच लड़ाई लड़ेगा. मौके पर राजेश रवानी, रंजीत कुमार, संजय कुमार, अलका मुर्मू, महावीर कुमार सहित केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-conference-sakchi-branch-came-out-in-support-of-ashok-bhalotia/">जमशेदपुर

: अशोक भालोटिया के समर्थन में सामने आया मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही