Search

 
 
 

खरसावां : भाजपा ने चलाया टीबी मुक्त भारत अभियान, मरीजों में बांटे फल व दवाएं

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरायकेला खरसावां जिला भाजपा द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम चलाया गया. मोदी सरकार द्वारा 2025 तक जन भागीदारी के माध्यम से भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है. जिसके तहत आज खरसावां के आमदा खादी पार्क भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में टीबी मुक्त अभियान का जिले में आगाज किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू के विधायक जय प्रकाश पटेल की उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-5th-student-dies-due-to-electrocution-in-barajamda-weeds-spread-in-the-village/">नोवामुंडी

: बड़ाजामदा में करंट की चपेट में आकर पांचवीं के छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

चिकित्सीय सहयोग हेतु मरीजों को लिया गोद

विधायक द्वारा आमदा खादी पार्क में आए टीवी मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. मरीजों को जिला भाजपा ने उनके चिकित्सीय सहयोग हेतु गोद लिया. आज के कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश सदस्य सह सिंहभूम प्रभारी उदय सिंह देव और विद्यासागर दुबे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सिंह देव, लाल सिंह सोय, होपना सोरेन, लादूराम हेंब्रम, प्रशांत महतो, विश्वजीत प्रधान, अमित केशरी, नयन नायक, दुलाल स्वांसी, रघुनाथ सिंहदेव, लिटु पटनायक, सोहन सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही