Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: भाजपा ने सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग पर सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Kharsawan : भाजपा नेताओं ने खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि कई बार देखा जा रहा है रात्रि के वक्त सीएचसी से चिकित्सक नदारद रहते हैं. आये दिन क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं में जख्मी मरीजों की चिकित्सा के लिये परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रात्रि पाली में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी नियमित रुप से करना सुनिश्चित की जाये. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि सह उप प्रमुख अमित केशरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो मुजाहिद खान, विभागीय सांसद प्रतिनिधि लाल सिंह सोय, सुशील षाडंगी, विजय कुमार महतो, सुभाष महतो, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, होपना सोरेन, नयन नायक, परेश प्रधान जितेंद्र महतो, मंगल जामुदा, निरंजन प्रधान, लादुराम हेंब्रम, राधा मंडल, राउतु हाईबुरु शामिल थे.

स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो आंदोलन

भाजपा नेताओं ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिल कर आंदोलन करेगी. मालूम हो कि रविवार को खरसावां-कुचाई मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तो, चिकित्सक अस्पताल में नहीं थे. चिकित्सक से संपर्क किया गया तो पता कि वे घर पर आराम कर रहे हैं. घायलों को अस्पताल में करीब आधा घंटे तक चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा, तब जाकर प्राथमिक उपचार हो पाया. इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही